फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांग्रेस विधायक मुरारी लाल बोले- किरोड़ी लाल को बनाया जाए मुख्यमंत्री, वे कद्दावर नेता हैं

Sun, 10 Dec 2023 11:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

कांग्रेस विधायक मुरारी लाल मीणा ने किरोड़ी लाल मीणा को मुख्यमंत्री बनाए जाने की वकालत की। उन्होंने कहा- भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री बनती है तो सबसे अच्छ रहेगा। वे पूर्वी राजस्थान के कद्दावर नेता हैं।
विज्ञापन
डॉ किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा भाजपा अब तक यह तय नहीं कर पाई है। चुनाव परिणाम आने के सात दिन गुजरने के बाद भी प्रदेश के मुखिया का चेहरा सामने नहीं आया। वहीं, भाजपा विधायक अपने-अपने समर्थक नेताओं को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन


इधर, कांग्रेस विधायक मुरारी लाल मीणा ने सीएम चुनने में हो रही देरी को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तय नहीं होना भाजपा के आपसी झगड़े का परिणाम है और इसका खामियाजा प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है।

प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बने इस सवाल पर मुरारी लाल मीणा ने कहा- इसमें मेरा कोई व्यक्तिगत इंटरेस्ट नहीं है।  यदि भाजपा किरोड़ी लाल मीणा को मुख्यमंत्री बनती है तो यह सबसे अच्छी बात होगी। क्योंकि, पूर्वी राजस्थान में किरोड़ी लाल मीणा जैसा कद्दावर नेता कोई और नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें