फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: कांग्रेस नेताओं ने रखा दो घंटे का मौन, पूर्व मंत्री जोशी बोले- मणिपुर के हालात पर भाजपा बात नहीं करती

Tue, 23 Jan 2024 05:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेश जोशी ने कहा- मणिपुर के हालात क्या है, इस पर भाजपा बात नहीं करती है। वहां हमारे नेताओं पर हमला हो रहा है, कोई कानून व्यवस्था नहीं है। कांग्रेस को जो जन समर्थन मिल रहा है, उससे  भाजपा घबरा गई है।
विज्ञापन
दो घंटे मौन रहे कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने मंगलवार को जयपुर के गांधी सर्किल पर 2 घंटे का मौन रख भाजपा का विरोध किया। मौन प्रदर्शन के बाद नेताओं ने कहा कि आज देश में क्या माहौल है, ये सबको पता है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले हो रहे हैं। इससे भाजपा की घबराहट साफ दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन




पूर्व मंत्री महेश जोशी ने कहा- मणिपुर के हालात क्या है, इस पर भाजपा बात नहीं करती है। वहां हमारे नेताओं पर हमला हो रहा है, कोई कानून व्यवस्था नहीं है। कांग्रेस को जो जन समर्थन मिल रहा है, उससे  भाजपा घबरा गई है। राहुल गांधी के पोस्टरों को भाजपा के गुंडे फाड़कर फेंक रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यात्रा रोकने के प्रयास किए। राहुल गांधी ने उनके भ्रष्टाचार की बात की तो वह घबरा गए। इसी कारण कांग्रेस नेताओं पर हमले हो रहे हैं। 

जोशी ने कहा- भाजपा के बड़े नेता भ्रष्टाचार की बात करते हैं, लेकिन अपने नेताओं के भ्रष्टाचार पर वह कुछ नहीं बोलते। भाजपा की कथनी और करनी का यह अंतर साफ दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें