फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर छात्र-छात्राओं ने निकाला पथ संचलन, लगे जिंदाबाद के नारे

Tue, 23 Jan 2024 04:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली के राम द्वारा से शुरू हुआ पथ संचलन शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस राम द्वारा पहुंचा, जहां सुभाष चंद्र बोस की जीवनी और देश को स्वतंत्र कराने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने निकाला पथ संचलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर करौली आदर्श विद्या मंदिर के छात्रों ने पथ संचलन निकाला। जय घोष और संघ के बैंड की धुन पर कदमताल करते छात्र-छात्राएं निकले तो रास्ते में शहरवासियों ने भी सुभाष चंद्र बोस जिंदाबाद के नारे लगाए। 

विज्ञापन


राम द्वारा से शुरू हुआ पथ संचलन शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस राम द्वारा पहुंचा, जहां सुभाष चंद्र बोस की जीवनी और देश को स्वतंत्र कराने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदर्श विद्या मंदिर विद्या भारती के जयपुर प्रांत कार्यवाह केशर सिंह नरूका ने छात्र-छात्राओं से बोस के जीवन से सीख लेने की अपील की। केशर सिंह ने देश की स्वतंत्रता में प्रमुख भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर भी विचार प्रकट किया।

करौली रामद्वारा से बैंड की धुन पर शुरू हुआ पथ संचालन, वजीरपुर दरवाजा, सब्जी मंडी, होली खिड़कियां, कलेक्ट्री सर्किल होते हुए वापस राम द्वारा पहुंचा। इस दौरान छात्र-छात्राएं दो-दो की कतार में कदमताल करते हुए चल रहे थे। साथ ही सुभाष चंद्र बोस जिंदाबाद के जयकारे लगाते और जय घोष करते चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें