फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भरतपुर में कांग्रेस ऑब्जर्वर के सामने टिकट को लेकर गहमागहमी, भुक्कल बोलीं- फिरी बनेगी हमारी सरकार

Thu, 17 Aug 2023 08:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

कांग्रेस ऑब्जर्वर गीता भुक्कल भरतपुर दौरे पर हैं। खदु को टिकट का दावेदार मान रहे नेताओं ने भुक्कल के सामने अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश की। इस दौरान टिकट को लेकर कुछ नेताओं में गहमागहमी भी देखी गई।
विज्ञापन
टिकट को लेकर नेताओं में हुई गहमागहमी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लग गईं हैं। पार्टियों ने ऑब्जर्वर को जिलों में भेजना शुरू कर दिया है। गुरुवार को कांग्रेस ऑब्जर्वर गीता भुक्कल भरतपुर पहुंची तो टिकट मांगने वाले उम्मीदवारों का जमावड़ा लग गया। ऑब्जर्वर का स्वागत करने की होड़ में कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी भी हो गई। डीग और भरतपुर जिले से आए नेताओं ने ऑब्जर्वर के सामने अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश भी की। 

विज्ञापन


इस दौरान गीता भुक्कल ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत की योजनाओं का प्रचार दूसरे राज्यों में भी हो रहा है। लोगों की सोच है कि राजस्थान में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की सरकार बनती है, लेकिन इस बार यह मिथ खत्म होने वाला है। इस बार भी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

भाजपा के खिलाफ एक माहौल बना है कि ये लोग भाई से भाई और धर्मों को लड़ाने का काम करते हैं। यह अपने एजेंडे और मेनिफेस्टो को देखने का काम नहीं करते हैं। इस समय देश में एंटी बीजेपी माहौल चल रहा है। बहुत से विपक्षी दलों ने इकट्ठे होकर 'इंडिया' नाम से संगठन बनाया है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव होने जा रहे हैं यहां का माहौल बता रहा है कि तीनों प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। 
विज्ञापन


भरतपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी पर गीता भुक्कल ने कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता मायूस है तो उससे हम मिलेंगे और बात करेंगे। उसकी समस्या और परेशानी का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। गोविंद सिंह डोटासरा और सीएम से भी इस बारे में बात करेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें