फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: किसान सम्मेलन में सीएम बोले- मोदी ऐसी राजनीति कब तक करेंगे? दो बार जीत गए, 2024 में मालूम पड़ जाएगा

Fri, 16 Jun 2023 07:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

सीएम ने कहा कि कर्नाटक में एक झलक मिल गई उन्हें, जिस तरह कर्नाटक की जनता ने चलने नहीं दिया। वही माहौल राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के अंदर है।
विज्ञापन
किसान सम्मेलन में सीएम - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के सीकरी में गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 75 साल के इतिहास में नगर विधानसभा में इतनी बड़ी मीटिंग कभी नहीं हुई होगी। जहां भी जा रहे हैं, लोगों का प्यार और स्नेह मिल रहा है। उसकी झलक नगर में देखी जा सकती है। आप चाहते हैं सरकार रिपीट हो तो सरकार नारे से रिपीट नहीं होगी, सरकार रिपीट उपलब्धि से होगी। सरकार ने लोगों के लिए जो किया, उसका जनता में मैसेज है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को भरतपुर जिले के नगर विधानसभा क्षेत्र की सीकरी कस्बे में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की देश में राजनीति चल रही है, वह बहुत खतरनाक है। जब आप जाति, धर्म की बात करने लग जाते हो, तो लोग इनोसेंटली डाइवर्ट हो जाते हैं। यह समझ नहीं पाते हैं, इसका कितना बड़ा नुकसान देश और समाज को होगा। इसकी चिंता सभी को होनी चाहिए। चाहे वह किसी भी धर्म और किसी भी कौम का आदमी हो। सभी को एहसास होना चाहिए देश किस दिशा में जा रहा है, किस दिशा में ले जाना है। लोकतंत्र की स्थिति क्या है?

ED, CBI, ज्यूडिशियरी पर दबाव है
गहलोत बोले कि आज केंद्र सरकार की ताकत ED, CBI, ज्यूडिशियरी पर दबाव है। यह लोकतंत्र में अच्छी बातें नहीं हैं। इंदिरा गांधी की जान चली गई। इंदिरा गांधी की किसी से दुश्मनी नहीं थी, न कोई खेत का झगड़ा था। इंदिरा गांधी महान नेता थीं। प्रधानमंत्री के रूप में काम कर रही थीं। उनका सीना छलनी कर दिया गया। उन्होंने खालिस्तान नहीं बनने दिया। देश के दो टुकड़े नहीं होने दिए। राजीव गांधी देश के लिए शहीद हो गए।
विज्ञापन




ऐसी राजनीति कब तक करेंगे? दो बार जीत गए, 2024 में मालूम पड़ जाएगा
सीएम ने कहा कि आज जिस तरह की राजनीति हो रही है, उससे बचना चाहिए। ऐसी राजनीति कब तक करेंगे? एक बार जीत गए, दो बार जीत गए, 2024 में मालूम पड़ जाएगा, क्या होगा। कर्नाटक में एक झलक मिल गई उन्हें, जिस तरह कर्नाटक की जनता ने चलने नहीं दिया। वही माहौल राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के अंदर है। कांग्रेस की सरकार बनेगी और इन्हें मालूम पड़ जाएगा। आपने लोगों को गुमराह किया, अब देश गुमराह होने वाला नहीं है। आप लोग (बीजेपी वाले) बहुत घमंड करते थे। चाल, चरित्र, चेहरा हमारा अलग है। अब चाल भी समझ में आ गई और चरित्र भी सामने आ गया। अब आपका चेहरा भी देश के अंदर सामने आ चुका है।
विज्ञापन


दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, काला धन लाएंगे, लोकपाल का अब ज़िक्र नहीं होता
सीएम बोले- प्रधानमंत्री मोदी कहते थे दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। अब बोलना बंद कर दिया। काला धन लाएंगे, अब जिक्र नहीं होता है। लोकपाल का कोई जिक्र नहीं हो रहा है। RSS बीजेपी ने जिस तरह UPA गवर्नमेंट को बदनाम किया। 2G स्पेक्ट्रम, कोलगेट, लोकपाल कोई जेल नहीं गया आज तक, यह षड्यंत्र था सरकार को बदनाम कर अपना शासन लाने का, यह ऐसी शक्ति है जो लोकतंत्र का मुखौटा पहनकर सरकार में आ रहे हैं। सीएम ने कहा ERCP को अभी तक राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया गया है, जबकि प्रधानमंत्री ने वादा किया था। हम उसको पूरा कर रहे हैं, अभी 13 हजार करोड़ रुपये बजट काम को आगे बढ़ाने के लिए रखा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें