फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'बच्चा समझकर कह देता हूं निकम्मा', सचिन पायलट पर बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  

Wed, 06 Jul 2022 05:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

इससे पहले 'निकम्मा' वाले बयान पर सचिन पायलट ने सीएम पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि गहलोत बुजुर्ग हैं। मेरे पिता तुल्य हैं, इसलिए उनकी बातों का बुरा नहीं मानता। 
विज्ञापन
अशोक गहलोत और सचिन पायलट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट आपसी खींचतान को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब कांग्रेस के इन नेताओं के बीच 'निकम्मा' वाला बयान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गहलोत ने 'निकम्मा' शब्द की परिभाषा ही समझा दी। उन्होंने कहा, मैं तो बच्चा समझकर निकम्मा बोल देता हूं। यह बात कई बार प्रेम से भी कही जाती है।

विज्ञापन


दरअसल, जयपुर के बिड़ला सभागार में पूर्वी नहर परियोजना को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया। यहां गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम लेकर पायलट पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'जब दो बच्चे झगड़ा करते हैं तो एक पड़ोसी दूसरे से कहता है कि पता नहीं क्या कर दिया? यह 'निकम्मा' है... 'नाकारा' है, मैं अभी बुलाकर डाटता हूं। अपने बच्चे के लिए यही तो कहते हैं, वही बात मैं कहता हूं, यह 'निकम्मा' है... 'नकारा' है, इसका मतलब यह अभी बच्चा है, इसने गलती कर दी होगी, मैं इसे डांटता हूं। यह बात कई बार प्रेम से भी कही जाती है, अब मैं प्रेम से भी कहूं तो कई लोग बुरा मान जाते हैं'। 

बता दें कि 'निकम्मा' वाले बयान पर सचिन पायलट ने सीएम पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि गहलोत बुजुर्ग हैं। मेरे पिता तुल्य हैं, इसलिए उनकी बातों का बुरा नहीं मानता। पायलट ने गहलोत को बुजुर्ग बताया तो उन्होंने अब उन्हें बच्चा कह दिया।   
विज्ञापन


पायलट बैठक में नहीं हुए शामिल 
पूर्वी नहर परियोजना को लेकर हुई बैठक में कांग्रेस के सभी मंत्री, विधायक और नेता मौजूद थे। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट बैठक में नहीं आए। राजस्थान के महत्वपूर्ण मानी जा रही परियोजना की बैठक में न आना भी चर्चा का कारण बना हुआ है। इधर, बैठक में मुख्यमंत्री गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर चुनाव के दौरान परियोजना को लेकर झूठ वादे करने का आरोप भी लगाया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें