फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case: भाजपा नेता को 24 घंटे में बम से उड़ाने की धमकी, कन्हैया की हत्या के बाद कही थी यह बात

Wed, 06 Jul 2022 04:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर एसपी से शिकायत के बाद भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक को सुरक्षा दे दी गई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता को दी गई सुरक्षा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर में भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अलग-अलग नंबरों से उनके पास लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। बाड़मेर एसपी से शिकायत के बाद उसे सुरक्षा दे दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक भूर सिंह राजपुरोहित ने कन्हैयालाल की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने जिहादियों के बहिष्कार करने की बात कही थी। इसके बाद से उनके पास धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। मंगलवार रात को भी उन्हें धमकी भरा कॉल आया, दूसरी तरफ से बात कर रहे अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि 24 घंटे में तुम्हारी हत्या कर देंगे। तुम्हारे घर में बम लगाकर तुम्हे और तुम्हारे परिवार को उड़ा देंगे।   

धमकी भरे कॉल आने पर चार जून को राजपुरोहित ने बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद भी उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मंगलवार रात बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एसपी ने राजपुरोहित की सुरक्षा में एक पुलिस जवान को तैनात कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें