टोंक के देवली स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आरटीसी प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार शाम को जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान की मौत के बाद आरटीसी परिसर आयोजित होने वाले बैंड प्रदर्शन का समारोह को निरस्त कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक जवान दिलशाद खान पुत्र निजामुद्दीन खान मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी था। जवान ने शाम करीब 6:30 बजे अपने आवास पर फंदा लगाकर जान दे दी। दिलशाद का एक पुत्र भी है, जो उन्हीं के साथ रहता था। पत्नी बेटे को लेकर घूमने गए थी। इसी बीच जवान ने फांसी लगा ली। सूचना पर सीआईएसएफ बल सदस्य आवास पर पहुंचे और दिलशाद खान को नीचे उतारा। दिलशाद को लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं जवान की मौत के बाद रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आरटीसी परिसर आयोजित होने वाले बैंड प्रदर्शन का समारोह निरस्त कर दिया है। इस समारोह में राजस्थान पुलिस जेल के महानिरीक्षक आने वाले थे।