फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu Crime: युवक ने घर ले जाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो दिखाकर 50 हजार रुपये भी मंगवाए

Fri, 03 May 2024 10:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

राजस्थान के चूरू जिले से एक नाबालिग संग दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पार्क में ले जाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाया, फिर धमकी देकर 50 हजार रुपये भी मंगवाए।
विज्ञापन
महिला थाना, चूरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू में कोतवाली थाना क्षेत्र के एक वार्ड में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला थाना में अपनी मां के साथ आई नाबालिग ने युवक के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि उसकी बेटी सरकारी स्कूल की 10वीं क्लास में पढ़ती है। जब वह 9वीं में पढ़ती थी। तब नानी बाई मड़दा स्कूल के पास रहने वाला युवक नाबालिग के साथ स्कूल आते-जाते समय पीछा करता था। बेटी की एक दोस्त ने आरोपी से उसकी दोस्ती करवा दी। इसके बाद आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर नेचर पार्क ले गया। जहां उसकी अश्लील फोटो बना ली। फोटो को इंटरनेट पर डालकर वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को अपने घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी नाबालिग को कॉल कर बुलाता और दुष्कर्म करने की कोशिश करता।

आरोपी उसकी बेटी को एक दिन सनलाइट कैफे में ले गया, जहां उसके साथ अश्लील हरकत की। बेटी को घर से रुपये और गहने लाने के लिए डराया। कुछ दिन पहले नाबालिग को उसके ननिहाल भेज दिया गया। जहां आरोपी ने उसको डरा धमकाकर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये मंगवा लिए। दुष्कर्म की घटना के बाद नाबालिग डरी सहमी हुई है। नाबालिग ने एक दिन पहले ही पूरी घटना घर पर बताई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर युवक के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पिस्टल और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार
चूरू के राजलदेसर थाना पुलिस ने शुक्रवार को लोडेड पिस्टल के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। युवक लोडेड पिस्टल लेकर गांव आलसर बास के खेतों में घूम रहा था। पुलिस ने युवक के पास से एक कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



राजलदेसर थानाधिकारी गीतारानी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गांव आलसर बास में एक युवक हथियार के साथ घूम रहा है। इस पर वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उससे नाम पता पूछा, जिस पर आरोपी ने अपना नाम ढढेरू निवासी श्रवण सिंह राजपूत (28) बताया। पुलिस के द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने पिस्टल और कारतूस को जब्त कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी युवक के हथियार और कारतूस के बारे में पूछताछ करेगी। हथियार युवक कहां से लेकर आया था और किस काम के लिए लेकर आया था। यह हथियार उसको किसने उपलब्ध करवाया था। इस बारे में पुलिस पूछताछ करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें