फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ पुलिस ने पकड़े 50 लाख के मोबाइल, ऑपरेशन एंटी वायरस में मिली सफलता

Mon, 29 Jul 2024 08:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

Rajasthan News: आज मोबाइल हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। इसके बिना लोग एक पल भी नहीं रह पाते हैं। जैसे ही किसी का मोबाइल गुम होता है, उसके चेहरे का रंग उतर जाता है, उदासी छा जाती है। ऐसे में यदि उन्हें कोई बिना किसी शर्त के मोबाइल लौटा दे तो फिर क्या कहने, उनकी खुशी का तो ठिकाना ही न रहे।
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ के सभागार में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। जब एसपी सुधीर जोशी ने करीब 50 लाख रुपए से अधिक कीमत के 201 मोबाइल लोगों को पुनः उपलब्ध सौंपे। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि साइबर क्राइम के डीजीपी पुलिस मुख्यालय हेमन्त प्रियदर्शी के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन एंटी वायरस चलाया था।

विज्ञापन


इसमें जिले से गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस ने साइबर सेल के माध्यम से विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों में दर्ज की गई रिपोर्ट के आधार पर कुल 201 मोबाइल बरामद किए। बरामद किए 201 मोबाइल के मूल स्वामी को पुलिस ने  बुलाया गया और उन्हें उनके मोबाइल सौंपे।

सौंपे गए सभी मोबाइल का बाजार मूल्य करीब 50 लाख रुपए बताया है। इस अवसर पर एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में गुमशदा मोबाइल के संबंध में सूचना देने के लिए सेंट्रल इक्यूपमेंट इडेन्टिटी रजिस्टर बनाया है। इधर, खोए हुए मोबाइल फोन दोबारा से मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल मिलने पर लोगों ने एसपी सुधीर जोशी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें