फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: मध्य प्रदेश में पकड़ा गया 71 किलो अफीम तस्करी का इनामी बदमाश, छह साल से था फरार

Fri, 20 Sep 2024 10:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

निंबाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने 71 किलो अवैध अफीम तस्करी के मामले में 6 साल से फरार चल रहे आरोपी विष्णु नागदा को मध्यप्रदेश के नीमच से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की निंबाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य की 71 किलो अवैध अफीम तस्करी के मामले में 6 साल से फरार आरोपित को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर पुलिस अधीक्षक की और से 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी। आरोपित इतना शातिर है कि ना तो मोबाइल का उपयोग करता था ना ही किसी प्रकार के डिवाइस का। ऐसे में इसे पकड़ना चुनौती साबित हो रहा था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 24 अप्रैल 2018 को कोतवाली निम्बाहेड़ा क्षेत्र में कल्याणपुरा से पुलिस ने कार की तलाशी लेकर 71 किलो अफीम पकड़ी थी। मौके से आरोपित चौथमल की गिरफ्तारी हुई थी। तब से अफीम सप्लायर विष्णु नागदा फरार चल रहा था। इसे नामजद कर तलाशी की जा रही थी और गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम जारी किया हुआ था। पुलिस टीम विष्णु नागदा की मध्यप्रदेश के नीमच, मन्दसौर, नाहरगढ क्षेत्र में लगातार तलाश कर रही थी। 

पुलिस को सूचना मिली कि विष्णु नागदा नीमच आया है और मन्दसौर जाने के लिए हरकिया खाल फंटा पर आएगा। इस पर एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरकिया खाल फंटा से आरोपित नीमच जिले के रेवली देवली निवासी विष्णु पुत्र भगतराम नागदा को गिरफ्तार किया। आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिये मोबाईल व किसी भी प्रकार के डिवाईस का प्रयोग नहीं करता था। साथ ही गृह जिला नीमच छोड़ कर मन्दसौर व उज्जैन की तरफ भेष बदल कर रहता था। पुलिस काफी दिनों से उसके रहने के ठिकानो पर रैकी की और मुखबिर तैयार किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें