प्रतिभा सम्मान समारोह का अयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
सिरोही जिले के आबूरोड में सरगरा समाज सेवा समिति आबूरोड के तत्वावधान में चौथा जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें साल 2022-23 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 65 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में अतिथियों द्वारा प्रतिभाओं को स्मृतिचिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान साल 2021-22 और 23 में सरकारी नौकरी प्राप्त करने वालों का भी सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन मिलता है। इसलिए समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए।
समारोह में हनुमान टेकरी के प्रेमनाथ महाराज, गणेशनाथ महाराज उदरा, गुलाब नदिया, जुझारजी धाम, डीएस मारू, गोपाल दाना एवं मांगीलाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन मुरलीधर सागर और भरत हीरागर ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट सुनील कुमार, रितिक सरगरा, कमलेश सिंदल, विनोद सिंदल ,राहुल सिंदल, विशाल परिहार, नरेश भूरा और रोहित भूरा समेत अन्य मौजूद रहे।