फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सिरोही में निकाली बधाई यात्रा, कार सेवकों का किया गया सम्मान

Mon, 22 Jan 2024 05:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के असवर पर शहर में बधाई यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। सभी धर्मों के लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां दीं।
विज्ञापन
सिरोही में निकाली गई बधाई यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सिरोही में बधाई यात्रा निकाली गई। साथ ही 1990 में अयोध्या में गए कार सेवकों का सम्मान भी किया गया। आयोजन में सभी समाजों और धर्मों के लोगों ने शामिल होकर एक दूसरे को बधाइयां और शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


मुख्य कार्यक्रम जूनी खराड़ी स्थित भगवान श्रीराम मंदिर के बाहर हुआ। सवेरे हवन और यज्ञ के बाद दोपहर 12.30 बजे महाआरती की गई। जिला कलेक्टर शुभम चौधरी और जिला पुलिस अधीक्षक ज्यैष्ठा मैत्रेयि ने महाआरती कर सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। इसके बाद बधाई यात्रा निकाली गई। बधाई यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए गुजरी और अंबाजी चौराहा पहुंचकर सम्पन्न हुई। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। 

इस अवसर पर संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक गर्ग, महामंत्री मनीष जैन, कोषाध्यक्ष उमेष बुट्टा, मीडिया प्रभारी लईक अहमद, शरीफ रंगरेज, हरीश गोयल, अजय गुप्ता, अरविन्द्र बंसल, रामगोपाल गोयल, अनिल बाटा, दिनेश गर्ग, बनवारीलाल सोनी, सतीश अग्रवाल, भलाराम देवासी, पंडित मणिलाल, राधा भीमशंकर सिंघल, अनपूर्णा अशोक अग्रवाल, रामप्रताप प्रजापत, डा. एचएम केला मौजूद रहे।
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ताओं ने बनाईं आकर्षक रंगोलियां
आयोजन को लेकर नगरपालिका प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी थी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 51 स्वागत द्वार बनाए गए। आंगनबाड़ी आशा कार्यकर्ताओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाई थी। मुस्लिम वक्फ कमेटी पदाधिकारियों द्वारा आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। इस दौरान कदीर कुरैशी, जहूरखान, शोकत नागौरी, लईक अहमद, शरीफ रंगरेज, रूस्तमभाई, साजीद जाजम, पार्षद ईमामुद्दीन मोयल, मोईनुद्दीन, रफीक मोयल, हुसैन कायमखानी, गरीब मोहम्मद, हबीब खां, मोहम्मद जुनैद आदिन, इब्राहिम मनिहार, फिरोज पठान और आजाद कायमखानी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें