फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: संकरी नाली में औंधे मुंह जा गिरा बच्चा, दर्दनाक हुई मौत

Wed, 20 Jul 2022 02:01 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

पीयूष घर से खेलने के लिए निकला था। काफी देर बाद तक वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
घर से बाहर खेलने के लिए निकला था मासूम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर के बाहर खेलते समय डेढ़ साल के बच्चे की नाली में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। संकरी नाली में औंधे मुंह गिरने से मासूम हिल भी नहीं सका। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना नया शहर थाना इलाके के रघुनाथ सर कुआं क्षेत्र की है। बच्चे के चाचा उमाशंकर ने बताया कि पीयूष घर से खेलने के लिए निकला था। काफी देर बाद तक वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। बच्चे को इधर उधर खोजा गया, लेकिन पीयूष नहीं मिला। जब उन्होंने पास की नाली में देखा तो होश उड़ गए। मासूम औंधे मुंह नाली में गिरा हुआ था। उसमें पानी लबालब भरा हुआ था। 

उपचार के लिए परिजन उसे तत्काल सेटेलाइट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उसे पीबीएम के लिए रेफर कर दिया। पीबीएम में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक बच्चे की पहचान पीयूष पुत्र विजय शंकर के रूप में हुई है। परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें