मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में बजट घोषणा 2021-22 तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच कराने के लिए जेडीए द्वारा करवाए जा रहे अपग्रेडेशन और रिनोवेशन कार्य का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में पहुंचने के बाद करवाए जा रहे कार्यों के प्लान और ले-आउट की जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और जेडीए आयुक्त डॉ. इंद्रजीत यादव से जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में साउथ पवेलियन में अब तक कराए गए कार्यों खासकर वीआईपी कक्षां, एंपायर कक्ष और खिलाड़ियों के पवेलियन के बारे में जानकारी ली। जिला कलेक्टर और जेडीए आयुक्त ने बताया कि साउथ पवेलियन का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वीआईपी कमरे और एंपायर रूम रिनोवेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। खिलाड़ियों के पवेलियन में फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है, जिसके कि 15 अप्रैल तक पूर्ण होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में नार्थ पवेलियन और वेस्ट पवेलियन में करवाए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने जानकारी दी कि द्वितीय तल पर वीआईपी कमरों के रिनोवेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और दक्षिण पवेलियन के गोलों में कार्य प्रगतिरत है।