फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi: दिल्ली के व्यवसायी की लाश होटल में पंखे से लटकी मिली, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

Sun, 27 Mar 2022 03:13 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

बूंदी के होटल में ठहरे एक व्यवसायी का शव पंखे के फंदे पर लटका मिला। व्यवसायी के परिजनों के दिल्ली से बूंदी पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
बूंदी में व्यवसायी का मिला शव - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी के एक होटल में दिल्ली के एक व्यवसायी की लाश फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली निवासी दीपक शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस को होटल के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुई  है।

 

मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया है, मृतक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि व्यवसायी पिछले तीन दिन से होटल में ठहरा हुआ था। बूंदी सिटी पुलिस थाने के सर्किल स्टेशन के सहदेव मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि व्यवसायी दिल्ली निवासी है, जो अपने काम के सिलसिले में बूंदी आते-जाते रहता था। होटल रिकॉर्डस के हिसाब से पहले भी इस होटल में दो बार रुक चुका है। 

विज्ञापन

आज सुबह स्टाफ नाश्ता लेकर व्यवसायी के पास आया, जब उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। फिर मैनेजर ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो व्यवसायी की लाश फंदे पर लटकी मिली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें