फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: दो दिवसीय ऑल इंडिया लीगल सर्विसेज मीट आज से शुरू, मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना करेंगे उद्घाटन

Sat, 16 Jul 2022 08:49 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

इस मीट में एनवी रमना के अलावा केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायधीश शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार से जयपुर में ऑल इंडिया लीगल सर्विसेज का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। जिसमें आजादी के सौ साल बाद विधिक सेवाओं के स्वरूप पर मंथन होगा।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मीट में आजादी के सौ साल वर्ष 2047 में देश में विधिक सेवाओं की आवश्यकता और आमजन तक विधिक सेवाएं पहुंचाने की चुनौतियों पर मंथन किया जाएगा। इस मीट में देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष यूयू ललित सहित सुप्रीम कोर्ट के 12 से अधिक न्यायाधीश और 22 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों सहित करीब 48 से अधिक अन्य हाईकोर्ट न्यायाधीश अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। 


इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी समारोह में अपनी उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद तीन तकनीकी सत्रों में विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। वहीं रविवार को समापन सत्र आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें