फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कैंसर के डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- किसी को परेशान न किया जाए

Mon, 02 May 2022 08:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में डॉक्टर ने लिखा कि मैं अपने जीवन को खत्म कर रहा हूं, इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में एक डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली। उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि मैं अपने जीवन को खत्म कर रहा हूं, इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला प्रदेश की राजधानी जयपुर का है। मृतक डॉक्टर मुकुल गोयल एक अस्पताल में कैंसर विशेषज्ञ थे। उनकी पत्नी जूही गोयल भी डॉक्टर हैं और एक अस्पताल में बैठती हैं। डॉ मुकुल राजपार्क स्थित अपने घर में पत्नी और आठ साल के बेटे के साथ रहते थे। सोमवार को उनका शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। सबसे पहले घर में काम करने वाली नौकरानी ने उनका शव देखा तो पड़ोसियों को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि मैं अपने जीवन को खत्म कर रहा हूं, इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉ मुकुल ने बेहोशी की ड्रिप लगाकर आत्महत्या की है। हालांमकि चित्रकूट थाना पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें