फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीए फाइनल में राजसमंद के प्रीतम की 35वीं रैंक, 550 अंक हासिल किए

Tue, 10 Jan 2023 09:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कोरोना की चपेट में आने से प्रीतम के पिता अनिल लढ्ढा की मौत हो गई। इसके बाद बहन सोनाली लढ्ढा और मां रंजना लढ्ढा ने प्रीतम का हौसला बढ़ाया और सीए बनने के सफर को जारी रखने के लिए कहा। परिजनों के सहयोग के कारण प्रीतम ने ये सफलता हासिल की।
विज्ञापन
प्रीतम लढ्ढा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद के प्रीतम लढ्ढा ने सीए फाइनल में आल इंडिया में 35 वीं रेंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रीतम ने 800 में से 550 अंक प्राप्त कर देश में 35 वां स्थान प्राप्त किया हैं। अपनी इस सफलता को लेकर प्रीतम ने कहा कि शुरू से पापा का सपना था कि मैं सीए बनूं। इसी टारगेट को लेकर उसने कड़ी मेहनत की, लेकिन इस सफर के दौरान कोरोना ने उनके रास्ते बंद कर दिए। 

विज्ञापन


कोरोना की चपेट में आने से प्रीतम के पिता अनिल लढ्ढा की मौत हो गई। इसके बाद बहन सोनाली लढ्ढा और मां रंजना लढ्ढा ने प्रीतम का हौसला बढ़ाया और सीए बनने के सफर को जारी रखने के लिए कहा। परिजनों के सहयोग के कारण प्रीतम ने ये सफलता हासिल की। प्रीतम ने बताया कि इस दौरान उनके सभी टीचर और दोस्त हनी, रौनक और निखिल का भी उन्हें पूरा सहयोग मिला।  

बतादें कि प्रीतम ने 12वीं तक की पढ़ाई एलपीएस कांकरोली से की है।  उसने उदयपुर से 2018 में सीए फाउंडेशन पूरा किया और अब 2022 के सीए के फाइनल रिजल्ट में उन्होंने 35 वीं रेंक प्राप्त की। रिजल्ट आने के बाद वह महा गणपति मंदिर पहुंचे और भगवान से आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें