फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahpura: बाइक को टक्कर मार नाले में पलटी सवारियों से भरी बस; एक की मौत, 12 लोग घायल

Thu, 07 Sep 2023 10:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा

सार

शाहपुरा थाना इलाके के घासीपुरा के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद बस बरसाती नाले में गिरकर पलट गई।
विज्ञापन
नाले से बस को निकालती क्रेन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुरा थाना इलाके के हाईवे स्थित घासीपुरा के पास सवारियों से भरी बस और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सवारियों से भरी बस सड़क किनारे बने बरसाती नाले के जा गिरी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम भी लग गया। 

विज्ञापन


सूचना पर शाहपुरा पुलिस उपाधीक्षक उमेश निठारवाल, सब इंस्पेक्टर देशराज सिंह समेत पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक घायल को गंभीर हालत होने पर जयपुर रेफर कर दिया। 

जानकारी के अनुसार सवारियों से भरी लोक परिवहन की बस दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी। शाहपुरा थाना इलाके के हाईवे स्थित घासीपुरा कट के पास पहुंचने पर यहां बने कट से अचानक एक बाइक बस के सामने आ गई। तेज रफ्तार होने से बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बरसाती नाले में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार लोचू का बास निवासी शंकरलाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार हिमांशु समेत बस के सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर शाहपुरा डीएसपी उमेश निठारवाल समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से अस्पताल में भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया तथा गम्भीर हालत होने पर एक जने को जयपुर रेफर किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से पुलिस थाने लाकर खड़ा करवा दिया और जाम खुलवाकर यातायात सुचारू करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें