फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में बड़ा हादसा टला: आमने-सामने से टकराए बस और ट्रेलर, पीछे आ रही कार भी भिड़ी, 33 लोग घायल

Fri, 28 Jan 2022 06:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

थानाधिकारी अमृत सोनी ने बताया कि हादसे के बाद बारगी राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को पाली, जोधपुर और जयपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
बस और ट्रेलर आमने-सामने से टकराए, मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारगी राजमार्ग-62 पर निमली टोल नाके के पास शुक्रवार को बस और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार भी बस से टकरा गई। हादसे में 33 लोग घायल हो गए, सभी को इलाज के लिए रोहट अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


रोहित थानाधिकारी अमृत सोनी ने बताया कि हादसे के बाद बारगी राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों से अस्पताल भेजा, फिर जाम खुलवाया। अब तक हादसे में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। घायलों का इलाज पाली, रोहट और जोधपुर के अस्पताल में चल रहा है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें