फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: पुलिस ने खेत पर काम करते हुए जानलेवा हमला करने के फरार 5 आरोपियों को पकड़ा, ट्रैक्टर किया जब्त

Tue, 25 Feb 2025 09:12 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

खेत पर काम करते समय पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले के फरार पांच आरोपियों को बसोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी की बसोली थाना पुलिस ने खेत पर काम करते समय जानलेवा हमले के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी जब्त किया है। 

विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस थाना बसोली द्वारा जानलेवा हमला करने के प्रकरण मे प्रभावी कार्रवाई करते हुए पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रैक्टर को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने बताया कि चार जनवरी को फऱियादी ने पर्चा बयान दर्ज करवाया कि मैं ग्राम चावण्डिया में मेरे खेत पर काम कर रहा था। उस समय करीब सात आरोपी राजुलाल, भगवानसहाय, चन्द्रप्रकाश, रामनारायण, रामलाल, देवलाल और हेमराज ट्रैक्टर पर लाठी कुल्हाड़ी लेकर आये और मेरे व मेरे पुत्र रामनारायण पर जानलेवा हमला कर दिया। इस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।
विज्ञापन


बसोली थाने से गठित पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश हेतु शक्करगढ, जहाजपुर व भीलवाड़ा में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर पांच आरोपी राजुलाल पुत्र सोनाथ निवासी चावण्डिया थाना बसोली जिला बून्दी, भगवानसहाय पुत्र राजमल निवासी चावण्डिया थाना बसोली जिला बून्दी, चन्द्रप्रकाश पुत्र राजमल निवासी चावण्डिया थाना बसोली जिला बून्दी, रामनारायण पुत्र नन्दा निवासी चावण्डिया थाना बसोली जिला बून्दी व रामलाल पुत्र जगरुप निवासी उतरना थाना शक्करगढ जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को जब्त करने में सफलता प्राप्त की।    

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना अधिकारी गिरधर सिंह स.उ.नि., भागचन्द हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल रामबिलास, रामनिवास, बजरंगलाल, रामरतन थाना बसोली शामिल रहे।वहीं, मामले में कांस्टेबल रामबिलास और रामनिवास की विशेष भूमिका रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें