फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: वंदे भारत ट्रेन से टकराया सांड, ट्रेन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, 15 मिनट बाद अजमेर हुई रवाना

Sat, 20 May 2023 12:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा में शनिवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से सांड की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। करीब 15 मिनट ट्रेन खड़ी रही। फिर क्षतिग्रस्त ट्रेन को अजमेर की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से टकराया सांड - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से अजमेर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दौसा में गादरवाडा के समीप सांड आने के कारण हादसा हो गया। कोलवा और अरनिया रेलवे स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर संख्या में पैसेंजर और स्थानीय लोग, तमाशबीन भी इकट्ठा हो गए। यह ट्रेन कोलवा और अरनिया रेलवे स्टेशन के बीच गादरवारा ब्राह्मणान गांव के पास हादसे का शिकार हुई। इस ट्रेन के आगे पटरी पर सांड आ गया। जैसे ही वंदे भारत ट्रेन के आगे सांड टकराया, तो वंदे भारत ट्रेन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन


गाड़ी के आगे सांड आने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन डैमेज हो गई और ट्रेन के चालक ने भी इमरजेंसी ब्रेक लगाए। हालांकि इस पूरे हादसे में ट्रेन के यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, घटना के बाद करीब 15 मिनट तक यह ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही। इसके बाद इस क्षतिग्रस्त ट्रेन को अजमेर की ओर रवाना किया गया। यह हादसा दौसा में कोलवा और अरनिया रेलवे स्टेशन के बीच हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें