फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सड़क हादसे में दो BSF जवानों की मौत, पांच की हालत गंभीर, बॉर्डर से आ रहे थे बाड़मेर

Sat, 05 Nov 2022 08:24 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

राजस्थान में 83 बटालियन के सात जवान टाटा गाड़ी में चौहटन से बाड़मेर की तरफ आ रहे थे, सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे दो जवान मौत हो गई और तीन घायल जवानों को चौहटन हॉस्पिटल लाया गया। 
विज्ञापन
घायल जवानों का इलाज जारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले में भीषण हादसे में BSF के दो जवानों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुआ। हादसे में पांच जवान बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र में BSF के वाहन की ट्रक के ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद BSF के दो जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों में से एक जवान का इलाज चौहटन अस्पताल में चल रहा है। वहीं, चार जवानों को इलाज के लिए बाड़मेर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बीएसएफ की 83वीं बटालियन के सात जवान अपने ऑफिशियल वर्क के लिए गांधीनगर (गुजरात) जा रहे थे। इस दौरान चौहटन कस्बे के निकट ही बीएसएफ के वाहन और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर में आमने-सामने भिडंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी, जिला कलेक्टर लोकबंधु, एएसपी नरपतसिंह जैतावत, एसडीएम मौके पर पहुंचे और जवानों का हाल जाना। जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया, घायल जवानों का इलाज अच्छी तरह से करने के निर्देश चिकित्सकों को दिए गए हैं। 

 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें