फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दूसरी जाति में प्रेम विवाह करने पर भाई ने की बहन की हत्या, ससुर को भी मौत के घाट उतारा

Sun, 25 Dec 2022 02:41 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

पुलिस के अनुसार आरोपी को अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। वह बहन के पति को भी मारने वाला था। आरोपी अपनी बहन के प्रेम विवाह से खफा था और उसे ही अपनी बर्बादी का कारण मानता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के दिहौली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव सड़क किनारे मिला था। पुलिस ने इस हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया है। बहन की अपनी मर्जी से शादी करने पर भाई ने बहन की हत्या कर दी थी। आरोपी बहन के ससुर की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। उसने जमानत पर बाहर आते ही बहन की हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने 32 साल की पिंकी की हत्या के आरोप में उसके भाई घनश्याम सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पिंकी का शव सड़क पर मिला था। उस वक्त उसकी पहचान नहीं हो पाई थी कि क्योंकि जंगली जानवरों ने चेहरे का बड़ा हिस्सा खा लिया था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। घनश्याम बहन के ससुर की हत्या के आरोप में पहले से ही जेल में बंद था। पुलिस ने बताया कि जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसने अपनी बहन की हत्या कर दी। घनश्याम अपनी बहन पिंकी के अंतर्जातीय प्रेम विवाह के खिलाफ था। 


घनश्याम ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन घर से भाग गई थी। फिर कुछ दिनों बाद उसने शादी कर ली। ऐसे में उसने बहन के ससुर की हत्या कर दी। करीब एक माह पहले वह जमानत पर छूटकर आया था। फिर उसने बहन को मारने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार आरोपी को दोनों हत्याओं का कोई पछतावा नहीं है। आरोपी भाई को लगता है कि उसकी बर्बादी के लिए उसकी बहन जिम्मेदार थी। वह उसके पति को भी मारने वाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें