फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शादी के तीन दिन बाद भागी दुल्हन, प्रेमी ने पति से कहा, 'वह अब मेरी है', पहले खुद को बताया था भाई

Wed, 03 Aug 2022 08:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

हैरानी की बात को यह है कि आरोपी अपनी प्रेमिका की सगाई होने के बाद उसके होने वाले ससुराल भी जा चुका है। युवती के पति को उसने खुद को उसका भाई बताया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन शादी के तीन दिन बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। उसका प्रेमी खुद को उसका भाई बताता था। घर से भागने के बाद युवती के प्रेमी ने उसके पति को फोन कर कहा कि वह अब अपनी पत्नी को भूल जाए, वह अब मेरी है। अब पीड़ित पति ने एसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाजौर के रहने वाले खेमचंद एसपी को एक लिखित शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 10 जुलाई को उसकी शादी चीपलाटा गांव निवासी कृष्णा से हुई थी। 13 जुलाई को कृष्णा के पिता आए और उसे अपने साथ घर ले गए। उसी रात 10 बजे श्रीराम जाट का उसके पास फोन आया। उसने खेमचंद को कहा कि अगर कृष्णा का भूल जाए। अगर, उसे लेने ससुराल आया तो वह झूठे केस में फंसा दूंगा। 30 जुलाई को खेमचंद के पिता बहू कृष्णा को लेने के लिए उसके मायके पहुंचे तो वह वहां नहीं मिली। उसके पिता सुरेश ने बताया कि कृष्णा लापता हो गई है। 

खेमचंद के पिता ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि कृष्णा के श्रीराम के साथ भाग गई है। खेमचंद ने बताया श्रीराम जाट को वह पहले से जानता है। कृष्णा और उसकी सगाई होने के बाद वह दो बार उसके घर आया था। उसने कृष्णा को अपनी बताया था। साथ वह शादी में भी मौजूद थे, कृष्णा के पिता उसे लेने ससुराल आए थे तब भी वह उसके साथ ही था। 
विज्ञापन


पीड़ित खेमचंद ने अपनी शिकायत में थोई थाना पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी का कहना है कि थोई थाना अधिकारी से उसकी श्रीराम जाट की अच्छी पहचान है। वह थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराने गया तो पुलिस ने उसका सहयोग नहीं किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें