फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा में धारा 144 का विरोध, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने शहीद दिवस पर उग्र प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

Tue, 22 Mar 2022 05:21 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कोटा में धारा 144 लगाने के विरोध में भाजयुमो ने मोर्चा खोल दिया है। भाजयुमो उग्र आंदोलन करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
कोटा में धारा 144 का विरोध - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोटा जिला कलेक्टर ने कांग्रेस सरकार के इशारे पर 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म का हवाला देते हुए जो धारा 144 लगाई गई है, वह असंवैधानिक है।

विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिला कलेक्टर द्वारा जारी किया गया यह आदेश राजनैतिक द्वेषता को दर्शाता है। 21 अप्रैल तक धारा 144 लगाना हिंदू विरोधी सोच को दर्शता है। उन्होंने कहा कि जब कोटा में सभी स्थितियां सामान्य है, उसके बावजूद भी ऐसी क्या समस्या आई कि जिला कलेक्टर को बिना किसी जांच के धारा 144 लगानी पड़ी।


प्रदेशाध्यक्ष ने गहलोत सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर सरकार ने यह आदेश वापस नहीं लिया तो युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगा। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि कलेक्टर के इस आदेश के विरोध में 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यालय से सिविल लाइन्स फाटक तक उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


हिमांशु शर्मा ने कहा कि प्रदर्शन से सरकार को यह बता दिया जाएगा कि इस प्रकार हिंदुओं की भावना को आहत करने के लिए पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा। सरकार को यह अलोकतांत्रिक आदेश वापस लेना ही पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें