फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता को घेरकर गोलियों से भूना, सांसद रंजीता कोली के करीबी थे कृपाल

Mon, 05 Sep 2022 10:03 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

कृपाल सिंह जघीना गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने गाड़ी रोक ली और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
विज्ञापन
भरतपुर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। शहर के जघीना गेट के पास रविवार को बदमाशों ने गाड़ी में सवार कृपाल सिंह जघीना पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हादसे में घायल कृपाल को आरबीएम अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार रात भाजपा कार्यकर्ता कृपाल सिंह जघीना अपने दोस्तों के साथ गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जघीना गेट के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। आरबीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए समर्थकों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों से मारपीट भी की। कृपाल के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन

कृपाल सिंह रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति सदस्य और मल्लखंभ के जिलाध्यक्ष भी थे। वे भरतपुर सांसद रंजीता कोली के करीबी माने जाते थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें