फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: MP दीया कुमारी बोलीं- पीएम मोदी जैसा व्यक्तित्व सदियों में पैदा होता है, अंडरपास का किया भूमि पूजन

Wed, 11 Jan 2023 07:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

राजसमंद से बीजेपी सांसद और जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य दीया कुमारी ने केंद्र सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा- पीएम मोदी जैसा व्यक्तित्व सदियों में एक बार पैदा होता है, जिसने राष्ट्र के काम में अपने आप को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
सांसद दिया कुमारी ने नाथद्वारा में 127 करोड़ के नाथुवास लालबाग अंडरपास का भूमि पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद दीया कुमारी ने बुधवार को नाथद्वारा के लालबाग चौराहे पर 127 करोड़ की लागत से बनने वाले नाथुवास, लालबाग अंडर पास और नाथद्वारा से राजसमंद तक 10 किलोमीटर सर्विस रोड कार्य के भूमिपूजन और सेमा में पीएमजीएसवाई के तहत 5.22 करोड़ से बनी खमनोर से दाबूंन सड़क का लोकार्पण कर यह बात कही।

विज्ञापन


कांग्रेस ने हर काम में कांटे बिछाए
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दीया कुमारी ने कहा- स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए हमने कोई कोताही नहीं बरती है। लेकिन कांग्रेस का स्थानीय नेतृत्व हमेशा रोड़े अटकाता है। हमने कोशिश की युवाओं को नौकरी मिले, लेकिन कांग्रेस ने हर काम में कांटे बिछाए। 

विज्ञापन


दीया कुमारी ने कहा- बतौर सांसद मैंने अपनी जिम्मेदारी को पूरी मुस्तैदी से निभाने की कोशिश की है। 8 विधानसभा क्षेत्रों वाले राजसमंद संसदीय क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रही है। सड़क, रेल, पानी और अन्य समस्याओं पर केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं और उसका फायदा आम जनता को मिला है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ, जिला प्रमुख रतनी देवी भीमसिंह चौहान, गोपाल कृष्ण पालीवाल, नंदलाल सिंघवी, सीपी धिंग, हरदयाल सिंह, प्रदीप काबरा, जितेंद्र सिंह, किरण राज राठौड़, मदनसिंह, शोभा देवी, मधुप्रकाश लड्ढा, गणेश पालीवाल, दिनेश बडाला, जयेश शर्मा, दीपक शर्मा, भेरू कछारा, प्रदीप खत्री, कुलदीप सिंह ताल, केसर सिंह, कैलाश चौधरी, शरदा बघोरा, राजेंद्र सनाढ्य, रमेश दवे, संदीप श्रीमाली सहित बीजेपी के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें