फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मंत्री खाचरियावास बोले- राजगढ़ में मंदिर तोड़ने वाले भाजपा नेता प्रदेश में दंगे कराना चाहते हैं

Mon, 02 May 2022 01:05 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा भूख और महंगाई पर बात ही नहीं करना चाहती। राजस्थान में भाजपा के सभी नेता षडयंत्र पूर्वक दंगे फसाद करने के लिए पूरे प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार भाजपा के किसी भी षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन
खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के राजगढ़ में मंदिर तोड़ने वाले भाजपा नेता प्रदेश में दंगे कराना चाहते हैं। यह दावा राजस्थान सरकार में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने किया है। वे रविवार को चांदपोल मोक्षधाम के नवीनीकरण कार्यक्रम में संबोधित करते रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में भाईचारे और प्रेम की परंपराओं को बढ़ावा देते हुए रामराज्य की कल्पना करती है। जन कल्याण और विकास के रास्ते पर चलकर हमने प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं के जरिए प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। लेकिन, भाजपा के लोग झूठ फरेब और धोखे के जरिए राजगढ़ में मंदिर तोड़कर लोगों की आस्था का अपमान करते हैं। कांग्रेस वहां दोबारा मंदिर बनाने जा रही है भाजपा पाप करती है और हम मंदिर का पुनर्निर्माण, 50 यूनिट तक बिजली मुफ्त, इलाज फ्री, बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा पेंशन देकर लोगों को राहत देने की कोशिश करते हैं। 

मंत्री खाचरियावास ने कहा कि भाजपा भूख और महंगाई पर बात ही नहीं करना चाहती। राजस्थान में भाजपा के सभी नेता षडयंत्र पूर्वक दंगे फसाद करने के लिए पूरे प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार भाजपा के किसी भी षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने देगी। भाजपा नेता और कार्यकर्ता या जो भी कानून हाथ में लेकर दंगा फसाद करने, मंदिर तोड़ने जैसे कार्य करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजगढ़ में मंदिर तोड़ने के लिए जिम्मेदार पालिका अध्यक्ष और भाजपा के पार्षद आज तक गायब है। वह सामने आकर अपना पक्ष तक नहीं रख पाए। खाचरियावास ने कहा कि प्रदेश में भाजपा नेता केंद्र की मोदी सरकार और गहलोत सरकार के काम पर बहस करने की हिम्मत नहीं जुटा रहे हैं। यह सिर्फ प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, लेकिन सरकार ऐसा नहीं होनी देगी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें