फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: वकीलों को सरेआम धमकी, भाजपा नेता का भाई बोला- कोर्ट में आना भूला दूंगा

Thu, 04 Jan 2024 06:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

भाजपा नेता और पीह सरपंच के भाई देवकरण जाजड़ा ने वकीलों से कहा कि कोर्ट में आना भूला दूंगा। जाजड़ा ने पुष्कर न्यायालय में वकीलों को धमकी दी। जिसे लेकर वकीलों में काफी नाराजगी है। 
 
विज्ञापन
वकीलों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के पुष्कर न्यायालय में वकीलों को धमकी देने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता और पीह सरपंच अमरचंद जाजड़ा के भाई देवकरण जाजड़ा ने वकीलों से कहा कि कोर्ट में आना भूला दूंगा।

विज्ञापन


इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद वकीलों में आक्रोश है, उन्होंने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ पुष्कर थाने में केस दर्ज कराया है। 

पुष्कर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाराशर ने बताया कि एडवोकेट मदन सांखला समेत अन्य वकीलों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसको लेकर निंदा प्रस्ताव पास कर गुरुवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया गया। मामले में जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पुष्कर न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की मांग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें