फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: BJP नेता बापूलाल आंजना के बेटे विकास की हत्या, तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों से किया छलनी

Thu, 02 Feb 2023 10:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में बीजेपी नेता के बेटे का दिनदहाड़े मर्डर हो गया। बीजेपी के पूर्व बूथ अध्यक्ष रहे बापूलाल आंजना के 28 साल के इकलौते बेटे विकास आंजना उर्फ बंटी का दिनदहाड़े मर्डर कर दिया गया। परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी तक शव लेने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
तीन बदमाशों ने घेरकर मारी गोलियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमलावरों ने चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में बीजेपी नेता बापूलाल आंजना के इकलौते बेटे पर दनादन फायर कर मौत के घाट उतार दिया। निम्बाहेड़ा में इस घटना से लोगों में दहशत और हड़कंप का माहौल हो गया।गुरुवार शाम तकरीबन 5 बजे तीन बदमाशों ने विकास आंजना को घेर लिया और ताबड़तोड़ 10-12 फायर कर गोलियों से भून दिया। विकास उर्फ बंटी के सीने में गोलियां लगने से तुरंत मौके पर ही उसकी मौत ही गई। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


दोस्त की बच्ची की मौत पर शोक ज्यादा कर लौट रहा था विकास
निंबाहेड़ा के कोतवाली थाना इलाके में हुई इस वारदात का CCTV फुटेज भी पुलिस को मिला है। विकास उर्फ बंटी के दोस्त ललित प्रजापत की 6 महीने की बेटी की मौत हो गई थी। बंटी शोक जताने वह अपने दोस्तों विकास और देवेंद्र के साथ ललित के घर छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र के केसुंदा में गया था। शोक जताने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी शाम 5 बजे के आसपास बीच रास्ते में बदमाशों ने उन्हें निम्बाहेड़ा जेल के पास रोक लिया। बाइक रुकते ही एक बदमाश ने अपनी गन निकाल ली,  बंदूक देखते ही विकास और देवेंद्र भागकर पास में छिप गए। जबकि बंटी अकेला बदमाश के सामने रह गया। इतने में पीछे से दो और बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके पर आ गए। उन्होंने विकास आंजना को धकेलकर एक कार के आगे दीवार के पास में गिरा दिया और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

3 हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर भाग गए
यह वारदात  चहल पहल वाले इलाके में हुई। इस दौरान 3 हमलावरों ने विकास आंजना उर्फ बंटी पर 10 से 12 राउंड गोलियां मारी। लगभग 8 गोलियां उसे लगी बताई जा रही हैं। इसके बाद हमलावर भाग गए। लगभग 4-5 मिनट तक विकास तड़पा और फिर शरीर ढीला पड़ गया। हमलावरों के जाने के बाद विकास उर्फ बंटी के छिपे हुए दोनों दोस्त वापस उसके पास पहुंचे और पुलिस की मदद से उसे हॉस्पिटल लेकर गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर हमलावरों की तलाश में दबिश
एक CCTV वीडियो पुलिस को मिला है। जिसमें 3 बदमाश विकास पर फायरिंग करने के बाद मौके से भागते नजर आ रहे हैं।  जेल के पास लगे सीसीटीवी का फुटेज भी पुलिस को मिला है। हमलावरों के हुलिए ,बाइक और रास्ते की CCTV जुटाकर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जगह जगह दबिश दी जा रही है। इलाके में बाहर जाने वाले रास्तों पर भी नाकाबंदी करवाई गई है।

बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरेगी बीजेपी
तीनों हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग अब ज़ोर पकड़ रही है। अपने बेटे की मौत की सूचना पर बीजेपी नेता बापूलाल आंजना हॉस्पिटल पहुंचे। तो उनके साथ ही पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया है। हॉस्पिटल के बाहर 100 से ज्यादा समर्थक और उनके परिवार को लोग इकट्टा हो गए। बताया जा रहा है कि विकास शादीशुदा था और उसके एक छोटी बच्ची भी है।

हमलावर बदमाशों की तलाश जारी
निम्बाहेड़ा डिप्टी एसपी आशीष कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें  गठन कर भेजी गई हैं। ज़िले के बॉर्डर्स पर नाकाबंदी लगाई गई है।  जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें