फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election 2022: अब भाजपा भी करेगी बाड़ाबंदी, विधायकों को पांच जून को बुलाया जयपुर

Wed, 01 Jun 2022 04:44 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सतीश पूनिया ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 71 भाजपा विधायक शामिल होंगे। हालांकि, आरएलपी विधायकों के शामिल होने पर अभी संशय है।
विज्ञापन
सतीश पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा समर्थित डॉ. सुभाष चंद्रा के निर्दलीय मैदान में उतरने से राजस्थान में राज्यसभा चुनाव रोचक हो गया है। एक तरफ कांग्रेस ने वर्कशॉप के नाम पर बाड़ाबंदी की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं अब भाजपा भी प्रशिक्षण के नाम पर विधायकों की बाड़ाबंदी करने जा रही है।

 

भाजपा ने सभी विधायकों को पांच जून की रात तक जयपुर पहुंचने के निर्देश दिया है। सूत्रों के अनुसार छह जून से विधायकों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी जाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बुधवार को प्रेस वार्ता भी की। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की रीति-नीति विचारधारा और वोट डालने के तौर-तरीकों को विधायकों को समझाया जाएगा। इस प्रशिक्षण कैंप में भाजपा के 71 विधायक शामिल होंगे लेकिन आरएलपी या अन्य के शामिल होने पर संशय है। 

विज्ञापन

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मोदी सरकार के खिलाफ ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस प्रकार के बयान या ट्वीट करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। देश में सर्वाधिक समय कांग्रेस ने ही राज किया लेकिन बुनियादी रूप से विकास भाजपा सरकार में करवाए गए। पूनिया ने यह भी कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनते हैं तो इसमें हमारा ही फायदा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें