फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पहिए के नीचे आने से पति-पत्नी की मौत, नौ माह की बच्ची घायल

Tue, 27 Jun 2023 09:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

ममेरे भाई की शादी में भाग लेने के लिए बाइक से धौलपुर जा रहे परिवार को बेकाबू ट्रक ने रौंदा। भरतपुर जिले के उच्चैन-गहनोली मार्ग स्थित गांव सैदपुरा के पास हादसा हुआ।
विज्ञापन
घटना के बाद कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के उच्चैन-गहनोली मार्ग स्थित गांव सैदपुरा के पास बेकाबू ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि मां और नौ माह की पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए आरबीएम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दंपती की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। ये सभी ममेरे भाई की शादी में भाग लेने के लिए बाइक से धौलपुर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची उच्चैन थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को चिकित्सालय भिजवाया। 

विज्ञापन


भरतपुर जिले के उच्चैन थाने के एएसआई फतेह सिंह ने बताया कि कस्बा उच्चैन की जुगलापट्टी निवासी प्रवेश (22) पुत्र प्रीतम कुशवाह अपनी पत्नी प्रीति (21), मां गीतादेवी व अपनी नौ माह की पुत्री पूर्वी को बाइक से लेकर ममेरे भाई की शादी में भाग लेने के लिए धौलपुर जा रहा था। इसी दौरान गांव सैदपुरा के पास गहनोली मोड़ की तरफ से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति प्रवेश और पत्नी प्रीति की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रवेश की मां गीतादेवी व पुत्री पूर्वी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें आरबीएम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए है। घटना के दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने शवों को सड़क से हटाकर चारपाई पर रखवाया। ग्रामीण बहादुरसिंह मथुरिया ने बताया कि घटना के दौरान पति-पत्नी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जबकि मां व नौ माह की पुत्री उछलकर दूर जा गिरे। मृतक प्रवेश मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें