फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बारां महंगाई राहत शिविर में बजा पी ले पी ले ओ मोरे राजा; नशे में धुत बिजली कर्मी ने लगाए ठुमके

Tue, 27 Jun 2023 09:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान/बारां

सार

बारां महंगाई राहत शिविर में ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मचारी नशे में धुत होकर शिविर में ही नाचने लगा। मामले में डांस करने वाले कर्मचारी रामावतार वर्मा और शिविर प्रभारी रामदयाल मेघवाल को सस्पेंड किया है।
विज्ञापन
नशे में डांस करता बिजली कर्मचारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां महंगाई राहत शिविर में अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है। दरअसल बारां जिला अस्पताल में लगाए गए स्थाई महंगाई राहत शिविर में ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मचारी शराब के नशे में नाचता दिखा। बताया जा रहा है कि बाबजी नगर बिजली ऑफिस में तैनात लाइनमैन रामअवतार की ड्यूटी इस शिविर में लगी थी। शिविर के भीतर रामअवतार शराब के नशे में पहुंचा, जहां उसने रजिस्ट्रेशन काउंटर के ऑपरेटर से जबरन  शराब वाला फिल्मी गाना चलवाया, जिसके बाद वह उस गाने पर नाचता रहा। 

विज्ञापन






यह पूरा वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि जिला प्रशासन के मामला संज्ञान में आने के बाद अब एडीएम सत्यनारायण का कहना है कि यह अनुशासनहीनता है। इसकी जांच करवाई जा रही है, इस पर जल्दी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने हरकत में आते हुए जांच कमेटी गठित की गई। जांच कमेटी के जांच रिपोर्ट के बाद डांस करने वाले कार्मिक रामावतार वर्मा, शिविर प्रभारी रामदयाल मेघवाल को सस्पेंड किया है। वहीं, संवेदक की ओर से लगाए हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को भी हटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें