फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: ACB की कार्रवाई; आबकारी अधिकारी निकला करोड़पति, पत्नी-रिश्तेदार के नाम से ले रखी थी 100 बीघा जमीन

Thu, 14 Mar 2024 11:01 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

जिला आबकारी अधिकारी निवास स्थान, बीकानेर में भैंसाबाड़ा स्थित ऑफिस और किराए के मकान में एक साथ एसीबी की टीम ने सर्च की कार्रवाई की। जोधपुर से बरामद हुई करोड़ों की संपत्ति।
विज्ञापन
आबकारी अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बीकानेर के जिला आबकारी अधिकारी के तीन ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद हुई है। एसीबी को पूनिया के पास बेनामी संपत्ति का भी पता चला है, जिसकी जांच की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी मोहनराम पूनिया के खिलाफ एसीबी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि उनके पास आय से 500 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति है। इसके बाद जोधपुर एसीबी की इंटेलिजेंस ब्रांच उन पर लगातार नजर बनाए हुए थी। बुधवार को एसीबी की तीन टीमों ने जोधपुर में उनके निवास स्थान, बीकानेर में भैंसाबाड़ा स्थित ऑफिस और किराए के मकान में एक साथ सर्च की कार्रवाई शुरू की। 

विज्ञापन


बीकानेर में एसीबी को कुछ खास नहीं मिला। ऑफिस में कुछ डायरियां और कागजात मिले हैं। वहीं, जोधपुर में करोड़ों रुपयों की संपत्ति मिली है, जिनमें से ज्यादातर पत्नी और रिश्तेदारों के नाम हैं। आरोपी के पास जोधपुर, फलौदी, बीकानेर में 100 बीघा से ज्यादा जमीन व अन्य बेनामी संपत्तियां भी हैं, जिनकी जांच की जाएगी।

बीकानेर में एसीबी के कार्यवाहक एसपी पवन मीणा, इंस्पेक्टर पिंकी गंगवाल, आनंद मिश्रा की टीम ने घर पर और स्पेशल यूनिट के एएसपी महावीरप्रसाद शर्मा, इंस्पेक्टर श्रवण कुमार और जयकुमार ने ऑफिस में सर्च किया। इसके अलावा जोधपुर में आरटीओ ऑफिस के पास निवास स्थान पर वहां की ग्रामीण इकाई के एएसपी ओमप्रकाश गोदारा ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एसीबी टीम को करोड़ों रुपये की आवासीय, कृषि भूमि के दस दस्तावेज बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें