फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में फर्जी तरीके से आवंटित की छह हजार बीघा सरकारी जमीन, 12 पटवारियों पर मामला दर्ज

Tue, 12 Mar 2024 08:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में जमीन आवंटन में घोटाला सामने आया है। मामले में तत्कालीन तहसीलदार, नायब तहसीलदार, गिरदावर समेत एक दर्जन पटवारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जमीन घोटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में जमीन आवंटन में घोटाला सामने आया है। इस मामले में तत्कालीन तहसीलदार, नायब तहसीलदार और गिरदावर समेत तकरीबन एक दर्जन पटवारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों पर फर्जी तरीके से जमीन आवंटित कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाने का आरोप लगाया गया है। इन सभी अधिकारियों पर आरोप है कि साल 2018 से 2023 के बीच सरकारी जमीन का गलत आवंटन कर दिया और छह हजार बीघा जमीन गलत तरीके से आवंटित कर दी गई।

इस संदर्भ में तत्कालीन तहसीलदार कुलदीप कस्वां, सुरेन्द्र, दीप्ति, नायक तहसीलदार राजेश शर्मा, श्रवणदीन, गिरदावर सुभाष जांगिड़, मकसूद समेत 12 पटवरियों और कई खातेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राजस्थान में इसको जमीन का सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि फर्जी तरीके से जमीन आवंटन में सरकार को 2500 लाख रुपये का चूना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें