फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: बारिश के पानी से मोटर बचाने गई थी महिला, पैर फिसलने से डिग्गी में डूबी, बचाने गए बेटे की भी मौत

Sun, 21 Jul 2024 04:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

खेत में बनी डिग्गी की मोटर को बारिश के पानी से बचाने के लिए मोटर को तिरपाल से ढंकने गई विवाहिता पैर फिसलने से डिग्गी में गिर गई। पीछे से पत्नी को बचाने गए पति और बेटा भी पानी में कूद गए, जिससे बेटे की भी पानी में डूब जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के लूणकरणसर थाना इलाके में खेत में बनी डिग्गी की मोटर को बारिश के पानी से बचाने के लिए मोटर पर तिरपाल से ढंकने गई विवाहिता पैर फिसलने जाने से डिग्गी में डूब गई। उसे बचाने के लिए उसका बेटा और पति भी डिग्गी में कूद गए। पति तो मोटर का पाइप पकड़कर किनारे आ गया लेकिन बेटा वापस पानी से बाहर नहीं आ सका। हादसे में गीता देवी पत्नी परताराम और सुरेन्द्र पुत्र परताराम की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक सुरनाना गांव के निवासी थे व दुलमेरा गांव की रोही में हिस्से पर खेती करते थे।

विज्ञापन


दोनों के शवों को आसपास के पड़ोसियों व खेत मालिक ने पानी से निकालकर लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर लूणकरणसर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शवों को मोर्चरी में रखवाया। लूणकरणसर प्रधान कानाराम गोदारा थाना अधिकारी गणेश बिश्नोई ने लूणकरणसर सीएचसी पहुंचाया, जहां दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें