बीकानेर जिले गजनेर थाना क्षेत्र में रफ्तार के कहर ने दो लोगों की जान ले ली। तेज गति से आ रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार कई बार पलटी खाते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक कोडमदेसर से रणधीसर जा रहे थे। इस दौरान नोखा दैया के पास तेज रफ़्तार कार ने रणधीसर निवासी 22 वर्षीय भंवर लाल पुत्र नेतराम जाति मेघवाल उम्र तथा जयमलसर निवासी 22 साल के बाबूराम पुत्र मोहन लाल मेघवाल की बाइक को टक्कर मार दी।
सूचना मिलने पर गजनेर थाना पुलिस ने दोनों के शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। फिलहाल पुलिस कार के नंबर के आधार पर कर सवार की तलाश में जुटी हुई है।