फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : माफी की पर्ची के साथ लावारिस हालत में स्कॉर्पियो छोड़ गया चोर, दिल्ली से चुराई थी गाड़ी

Sun, 13 Oct 2024 09:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

चोर ने स्कॉर्पियो चोरी करने के बाद उसके मिरर पर सॉरी की पर्ची चस्पा करके लावारिस हालत में उसे सड़क पर छोड़ दिया। लावारिस गाड़ी को देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच में पता चला कि यह गाड़ी दिल्ली के पालम विहार इलाके से चुराई गई थी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नापासर थाना इलाके में एक बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाली चोरी की घटना ने सबका ध्यान खींचा। सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो के बेक मिरर में एक पर्ची चिपकी हुई मिली, जिस पर लिखा हुआ था कि यह गाड़ी चोरी की है, साथ ही बड़े-बड़े शब्दों में “सॉरी” भी लिखा हुआ था। 

विज्ञापन


जयपुर रोड पर स्थित ग्रीन गार्डन होटल के पास सड़क पर लावारिस स्कॉर्पियो को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर से यह “माफी की चिट्ठी” मिली, जिसने सबको हैरानी में डाल दिया। 

चोरी की यह स्कॉर्पियो दिल्ली के पालम विहार इलाके से चुराई गई है। पर्ची में लिखे गाड़ी के नंबर की पड़ताल करने पर मालिक का पता लगाया गया तो गाड़ी पालम विहार निवासी विनय कुमार की निकली जो 9 तारीख को घर के आगे से चोरी हो गई थी। फिलहाल नापासर थाना पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने इस स्कॉर्पियो के किसी वारदात में इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई है। बहरहाल पुलिस इस गैरतमंद चोर की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें