फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: अघोषित बिजली कटौती का विरोध, पार्षद ने सहायक अभियंता की टेबल पर लेटकर चढ़वाया ग्लूकोज

Wed, 29 May 2024 08:18 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राज्य में भीषण गर्मी के बीच कई-कई घंटे चल रही बिजली कटौती को लेकर मंगलवार को लू की चपेट में आए एक कांग्रेस पार्षद ने शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती के चलते विरोध स्वरूप विभाग के ऑफिस में सहायक अभियंता की टेबल पर लेटकर ग्लूकोज चढ़वाया। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती को लेकर शहरवासियों के गुस्सा सातवें आसमान पर है। कई-कई घंटों की अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोग कभी टायर जलाकर , कभी बिजली विभाग के कार्यालय पर तालाबंदी करके अपना आक्रोश जता चुके हैं। मंगलवार को कांग्रेस पार्षद आजम अली के नेतृत्व में डी 5 स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में बिजली कटौती को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लू के कारण बीमार पार्षद आजम अली ड्रिप लगे में ही बिजली विभाग के डी 5 आफिस पहुंचे और बिजली विभाग के सहायक अभियंता की टेबल पर तकिया लगाकर लेट गए। 

विज्ञापन


पार्षद आजम अली ने बताया कि शहर में पारा 47 डिग्री पर पहुंच चुका है, ऐसे में बिजली विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती की जा रही है। लोग हीट वेव की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। शहर के अस्पतालों में बिजली नहीं है, बिजली विभाग की लापरवाही के चलते अस्पताल में भर्ती मरीज परेशान हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एसी कमरों में बैठे अधिकारियों को जनता को हो रही परेशानी से अवगत करवाने के लिए सहायक अभियंता के कार्यालय में अपना इलाज करवाया है ताकि इन अधिकारियों को पता चल सके कि इस भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जनता किस कदर परेशान है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर धरना समाप्त करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें