फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल

Fri, 29 Mar 2024 07:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान के बीकानेर जिले में एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर में कोलायत के झझू के पास एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क हादसे में कई बच्चे घायल हो गए, जिससे घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सात बच्चों का कोलायत में प्राथमिक इलाज कर उन्हें बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


हादसे के चलते सड़क मार्ग पर भारी जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से यातायात को सुचारू करवाया। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर कोलायत सीएचसी में घायल बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

बताया जा रहा है कि झझू स्थित नारायण ग्लोबल स्कूल की स्कूल बस स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। बस पलटने से बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चों की पहचान दिनेश पुत्र मनोहरदास साध, अरविंद पुत्र सुजान सिंह, विरेन्द्र पुत्र देवकिशन राजपूत, देव पुत्र महावीर रामावत, विष्णु पुत्र बुधराम विश्नोई के रूप में हुई है। इतनी संख्या में घायलों के चलते पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें