फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली का कहर, 10 लोग झुलसे, तीन की हालत गंभीर

Sun, 14 Apr 2024 10:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

जिले के चांडासर-गजनेर लिंक रोड पर स्थित ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दस लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिलाएं और बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गजनेर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दस जने गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को बीकानेर की पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। अन्य घायलों को निजी वाहन से गजनेर सीएचसी लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार चांडासर-गजनेर लिंक सड़क पर स्थित ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई उस वक्त उनके छोटे बच्चे भी पास ही खेल रहे थे। आकाशीय बिजली ने महिला और बच्चों सहित दस लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन


सभी घायलों को तत्काल निजी वाहन से सीएचसी गजनेर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से तीन लोगों का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें