हिंदू जागरण मंच की ओर से आयोजित हिंदू धर्म यात्रा के दौरान शहर के केईएम रोड पर तमाशा हुआ, जब आरएसी का एक जवान नशे की हालत में अपनी ड्यूटी भूलकर शराब के नशे में सड़क पर नाचने लगा। इस दौरान वह कई बार लड़खड़ाते हुए सड़क पर गिर भी गया, वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरएसी यह जवान नशे में धुत था और डीजे पर गाने बजने के दौरान उसने जमकर नाचना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरएसी के जवान को इस हालत में देखकर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने जवान का हाथ पकड़कर खींचा और उसे यहां से दूर ले गया लेकिन तब तक लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।