फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: पुलिसकर्मियों की होली आज, डीजे की धुन पर थिरके पुलिस के जवान, जमकर खेला रंग

Tue, 26 Mar 2024 12:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

आमजन की होली सकुशल संपन्न कराने के बाद आज पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने जमकर होली मनाई। पुलिस लाइन में हुए होली के मुख्य कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन
डीजे की धुन पर थिरके पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की जनता को कानून व्यवस्था मुहैया करवाकर सकुशल उनकी होली संपन्न कराने के बाद मंगलवार को पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने जमकर होली खेली। पुलिस लाइन में हुए होली के मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर इस त्योहार का आनंद लिया। इस दौरान रेंज आईजी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने जवानों को होली की शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन


ध्यान रहे कि सोमवार को धुलेंडी के दिन पुलिस के जवानों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दायित्वों का निर्वहन करते हुए होली को सकुशल संपन्न कराने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। जिले के सदर, कोट गेट, गंगाशहर सहित ग्रामीण इलाकों कोलायत, लूनकरणसर, खाजूवाला, पूगल आदि पुलिस थानों में होली का आयोजन किया गया है। बैंड और डीजे की धुन पर पुलिसकर्मियों ने जमकर रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें