अफीम की तस्करी के मामले में गिरफ्तार दो युवकों की सिफारिश करने को लेकर एसपी तेजस्विनी गौतम ने एक प्रशिक्षु एसआई को सस्पेंड कर दिया है। मामले में एसआई की भूमिका की जांच की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए दो युवकों की सिफारिश एक प्रशिक्षु एसआई को महंगी पड़ गई। एसपी तेजस्विनी गौतम ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए एसआई को सस्पेंड कर दिया है और मामले में एसआई की भूमिका संदिग्ध मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पांचू थाना पुलिस ने अफीम की बड़ी खेप के साथ दो युवकों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। प्रशिक्षु एसआई रमेश बिश्नोई इन दोनों को बचाने की जुगत में लगा हुआ था। एसआई की संदिग्ध भूमिका के चलते जिला पुलिस अधीक्षक ने एसआई को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल इस मामले में एस आई की भूमिका की जांच की जा रही है।