फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: गोविंद राम मेघवाल ने सदन से सड़क तक विरोध की दी चेतावनी, बोले- गरीबों की जेब पर डाका डाल रही BJP

Tue, 06 Aug 2024 07:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने राजस्थान विधानसभा में मार्शल की धक्का-मुक्की की निंदा की। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में बिजली फ्री देने की योजना के बावजूद फ्यूल सरचार्ज बढ़ाकर गरीबों की जेब पर डाका डाला गया है।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते गोविंद राम मेघवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में मार्शल की धक्का-मुक्की और मुकेश भाकर के सदन से निलंबन के मामले को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने विरोध जताते हुए कहा कि प्रतिपक्ष के विधायकों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है, वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विधायक मुकेश भाकर का निलंबन तानाशाही को प्रमाणित करता है। इससे राजस्थान के युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। साथ ही महिला विधायक अनीता जाटव के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनकी चूड़ियां तोड़ दी गईं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों को आहत करने वाला है। हम इसका विरोध विधानसभा से लेकर सड़कों तक करेंगे।

विज्ञापन


बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि सरकार ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाकर आम आदमी के हितों पर कुठाराघात किया है। फ्यूल सरचार्ज पर सरकार की तरफ से छूट रहती थी, उसको वापस लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 200 यूनिट बिजली फ्री की थी, लेकिन प्रदेश की जनता को राहत देने की बात करने वाली भाजपा सरकार ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाकर गरीबों की जेब पर डाका डाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें