फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: संघ से जुड़े छात्रावास संचालक पर जानलेवा हमला, पांच आरोपियों पर केस दर्ज

Sat, 30 Nov 2024 06:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में सेवाधाम बालक छात्रावास के संचालक श्रीनिवास पंचारिया पर गैंती, तलवार और लाठियों से हमला किया गया। आरोपियों ने नशे की हालत में हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्रावास संचालक श्रीनिवास पंचारिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नयाशहर थाना क्षेत्र में संघ से जुडे़ छात्रावास संचालक श्रीनिवास पंचारिया पर गैंती, तलवार और लाठियों से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दरअसल श्रीनिवास पंचारिया, मिंडकी की बगेची स्थित सेवाधाम बालक छात्रावास का संचालन करते हैं। यह संगठन संघ का अनुसांगिक संगठन है। यह संगठन अजा-जजा के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य करता है। सेवा भारती महानगर के प्रचारक सोमनाथ  ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे वह छात्रावास के बच्चों के साथ खेलकूद कर रहे थे। 

इसी दौरान विनायक उर्फ फिनायल रंगा, गणेश उर्फ कान्हा, अभिषेक और अन्य व्यक्तियों ने नशे की हालत में उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों विनायक के हाथ में गैंती, कान्हा के हाथ में तलवार और अभिषेक के हाथ में लाठी थी। आरोपियों ने श्रीनिवास के सिर, पीठ और पैर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। बचाव के दौरान उनके साथ मौजूद छात्र विष्णु और उनकी पत्नी मुधा देवी को भी चोटें आईं हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमलावरों ने छात्रावास खाली करने की धमकी दी। आरोपी पहले भी इस जगह पर नशा करते थे और मना करने पर झगड़े पर उतारू हो गए। इस मामले को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास को संघ कार्यालय बुलाकर इस मामले को लेकर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें