फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: स्वर्ण व्यापारी को पिस्टल दिखाकर बैग छिना, बदमाशों को पकड़ने के लिए संभाग में नाकाबंदी

Wed, 03 Jul 2024 01:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

कल देर रात दुकान बंद करके घर जा रहे एक स्वर्ण व्यापारी को कुछ बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लूट लिया। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में संभाग में नाकाबंदी करवा दी है। अभी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है कि कितने की लूट हुई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर शहर में देर रात एक ज्वेलर के साथ लूट की घटना सामने आई है। ज्वेलर इमरान देर रात को अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे फाटक के पास दो बदमाशों ने उसकी मोटर साइकिल के आगे स्कूटी लगाकर उसे रोक लिया और पिस्टल दिखाकर व्यापारी का बैग छीन लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने लुटेरों की तलाश में पूरे संभाग में नाकाबंदी करवा दी है। आधिकारिक तौर पर लूटे गए सामान का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक चौखूंटी ओवरब्रिज के नीचे स्वर्ण व्यापारी सोने व चांदी का सामान लेकर जा रहा था तभी दो जने उसका थैला छीनकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आईजी ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, एएसपी सिटी दीपक शर्मा, सीओ सदर श्रवण दास सन्त सहित कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना की जानकारी जुटा रही है। आईजी ओमप्रकाश ने घटना के बाद जिले भर में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें