फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: फुटवियर व्यापारी से मांगी 10 लाख की फिरौती, मैसेज में दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Oct 2024 12:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

शहर के सुदर्शना नगर निवासी फुटवियर व्यापारी मनीष बादलानी से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। फिरौती न देने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में मनीष ने कोटगेट थाने में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
व्यापारी से मांगी फिरौती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के एक फुटवियर व्यापारी से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। फिरौती की रकम नहीं देने पर व्यापारी को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। इस संबंध में व्यापारी ने कोटगेट थाने में मामला दर्ज करवाया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर एक आरोपी को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


दरअसल सुदर्शना नगर में साईं मंदिर के पास रहने वाले मनीष बादलानी के पास मंगलवार को दो अलग-अलग नंबर से कॉल आया। बात पूरी होने से पहले ही फोन कट गया। बाद में उसे एक ऑडियो मैसेज भेजा गया। उस मैसेज में कहा गया कि दस लाख रुपये नहीं देने पर उसे बर्बाद कर दिया जाएगा। जान से मार दिया जाएगा। 

इसके बाद मनीष ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही पुलिस को ऑडियो मैसेज भी उपलब्ध करवाया। मनीष सुदर्शना नगर में रहता है और उसकी फड़ बाजार में रुप चप्पल स्टोर के नाम से दुकान है। उससे दस लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले ने दो अलग-अलग नंबरों का उपयोग किया है। मामला प्रकाश मे आने के बाद सीओ सिटी श्रवण दास संत कोटगेट थानाधिकारी मनोज शर्मा ने मोबाइल नंबर के आधार पर एक आरोपी को धर दबोचा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें